मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सांसद पद से इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति के मतदान के बाद सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री कल से नई दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने आज सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली से आज पड़ोसी देश म्यांमार के दौरे पर जायेंगे। जहां पर यंगून शहर में वह दो दिनी संगोष्ठी में शिरकत करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के बाद लोकसभा सांसद के पद से अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को सौंप दिया। सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पार्टी जैसा कहेगी वैसा ही करूंगा। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे है। इस दौरान सीएम योगी ने चुने जाने वाले उपराष्ट्रपति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, पार्टी जैसा कहेगी वैसा ही करूंगा। पार्टी के हर निर्देश का पालन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल से दिल्ली के दौरे पर हैं। जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी भवन में आयोजित एनडीए के सांसदों की बैठक में हिस्सा लिया था। बैठक के बाद भोज का आयोजन किया गया था, बैठक में पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक में पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव में मतदान के बाद अपने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है।  सांसद पद से इस्तीफा सौंपने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के दौरे पर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ म्यांमार के यंगून शहर पहुंचेंगे। जहाँ सीएम योगी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इन्वायरमेंट पर चर्चा में शामिल होंगे। इस कांफ्रेंस में पर्यावरण, मौसम और उसमे हो रहे परिवर्तनों को लेकर आयोजित की गयी है। इस कांफ्रेंस में एशिया के करीब 28 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वह यंगून शहर में घूमेंगे भी। आजाद हिन्द फौज का मुख्यालय भी यंगून शहर में ही मौजूद है। ऐसा कहा जाता है कि यंगून शहर में ही बहादुर शाह जफर को दफन किया गया था। यंगून की सबसे प्रमुख इमारत पगोडा है। जो समुद्रतल की ऊंचाई से करीब 168 फीट पर बनी हुई है। पगोडा म्यांमार का एक मंदिर है, मंदिर की ऊंचाई 368 फुट, लम्बाई 900 फुट और चैड़ाई 685 फुट है। मंदिर के ऊपर सोने की परत चढ़ी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी कई बार इस जगह का जिक्र कर चुके हैं। सीएम योगी ऐसे सभी शहरों को भारतीय संस्कृति का हिस्सा मानते हैं। सात अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ म्यांमार दौरे से दिल्ली पहुंचेंगे। राज्यपाल राम नाईक भी म्यांमार दौरे पर जाएंगे।

Leave a Reply