मोदी मंत्रिमंडल में अब रविवार को फेरबदल के साथ ही 6 राज्यपालों की भी नियुक्ति होगी!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे। सूत्रों ने कहा कि रविवार सुबह 10 बजे मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा और उसका विस्तार किया जाएगा।
मई 2014 में मोदी के सत्ता में आने के बाद से केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीसरी बार फेरबदल होने जा रहा है। फेरबदल सुबह 10 बजे होने के बाद मोदी दोपहर 12 बजे ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन रवाना हो जाएंगे।

इस बीच कौशल विकास राज्य मंत्री रहे राजीव प्रताप रूडी ने गुरुवार रात केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि कई अन्य मंत्रियों ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। जिन पर मीडिया में कौतूहल बना हुआ है।

इस बीच सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, कलराज मिश्रा, निर्मला सीतारमण, महेंद्र नाथ पांडे, फग्गन सिंह कुलस्ते और संजीव बालियान ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए अपने इस्तीफों की पेशकश की है। ख़बर यह भी है कि रविवार को ही छह राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की जाएगी।

इस बीच ख़बर है कि राज्यपालों की सूची में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा और दिल्ली के वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मलहोत्रा का नाम तय माना जा रहा है।

Leave a Reply