पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा चित्रकूट: केशव प्रसाद मौर्या

इलाहाबाद। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने शनिवार को इलाहाबाद में बताया कि चित्रकूट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिये सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा हमेशा से भगवान राम के साथ थी और रहेगी। उन्होंने बताया कि भगवान राम की कृपा भारतीय जनता पार्टी पर है और भगवान राम उनके आराध्य हैं. उनका कहना है कि भगवान राम की लीलायें समाज को संस्कार और शिक्षा देने वाली है। साथ ही अन्याय से लड़ने और निशाचरों से मुक्ति का रास्ता दिखाते हैं भगवान राम। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि त्रेता युग में ही भगवान राम ने समरसता का संदेश दिया था। अयोध्या भगवान राम के संग्रहालय की तरह है जहां उनके जीवन की लीलाओं की संपूर्ण जानाकारी मिलती है। इसलिये प्रदेश सरकार राम से जुड़े अयोध्या के बाद अब चित्रकूट विकसित करने जा रही है जिससे देश दुनिया के लोग यहां आये और भगवान के जीवन से शिक्षा लें। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बताया कि यूपी को प्रदेश सरकार पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिये लगातार कार्य कर रही है। जिसके लिये अयोध्या प्रयाग काशी चित्रकूट मथुरा समेत सभी धार्मिक शहरों का विकास किया जा रहा है।

उनका कहना है कि पर्यटन के जरिये बेरोजगारों को नौकरियां मिलेगी। साथ ही हमारे संस्कारों संस्कृतियों की शिक्षा देश विदेश तक फैलेगी। केशव प्रसाद मौर्या ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार सभी धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकसित कर इसके जरिये प्रदेश के युवाओं को रोजगार माध्यम देने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply