इंडोनेशिया के मुसलमान भगवान राम को मानते हैं पूर्वज : योगी

वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 9 करोड़ 26 लाख रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। वहीं, रामनगर के डोमरी में मोरारी बापू की मानस कथा में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- इंडोनेशिया वर्ल्ड का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। वहां से आए मुस्लिम कलाकारों ने अयोध्या में रामलीला की थी। उन कलाकारों का कहना था कि इस्लाम हमारी उपासना विधि हैं, लेकिन राम हमारे पूर्वज हैं।

मुस्ल‍िम कलाकरों ने कहा- राम हमारे पूर्वज हैं। योगी ने मोरारी बापू की कथा में संबोधित करते हुए कहा- इस बार अयोध्या की रामलीला में इंडोनेशिया से मुस्लिम कलाकार आए थे। इंडोनेशिया वर्ल्ड का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। जब मैंने उन कलाकारों से पूछा- क्या रामलीला में आपको राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान बनने में आपको संकोच नहीं है। उन्होंने मुझसे कहा- इस्लाम हमारी उपासना विधि है, लेकिन राम हमारे पूर्वज है। हम अपने पूर्वज को कैसे छोड़ सकते हैं? इंडोनेशिया में राष्ट्रीय पर्व रामलीला बन गया है। इंडोनेशिया में नोट पर गणेश जी छपे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने नेशनल एयर लाइंस का नाम विष्णु की सवारी गरुण के नाम पर रखा है। उन्होंने कहा उपासना बदलने से हमारे पूर्वज नहीं बदल जाते। इसलिए हम सदभाव से रामलीला करते हैं।

Leave a Reply