नई दिल्ली
देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। आज यानी शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ के आपात इस्तेमाल को मिली मंजूरी दे दी गई है। बता दें, आज कोरोना वैक्सीन को लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की अहम बैठक हुई जिसमें कोरोना संक्रमित मरीजों पर सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जा रही ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है।
बता दें, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ के इस्तेमाल को मंजूरी देने वाला पहले देश भारत बन गया है। जबकि ब्रिटेन में अभी इसको मंजूरी देने पर विचार किया जा रहा है। भारत में नए साल 2021 के पहले दिन कोरोना वायरस के खिलाफ मंजूरी पाने वाली पहली वैक्सीन भी ‘कोविशील्ड’ ही है।
