Breaking News

नौतनवा डाकघर में चोरी नहीं, उप डाकपाल ने खर्च कर दिए रुपये कबूला


रतन गुप्ता उप संपादक

नौतनवां। उप डाकघर में चोरी के मामले में पुलिस को उप डाकपाल ने रुपये गबन करने का बयान दर्ज कराया है। पुलिस ने डाक विभाग को पत्र भेजकर मामले की तह तक जाने में जुटी है। इस मामले में उप डाकपाल के अलावा सहायक भी घिरते नजर आ रहे हैं। शनिवार को कुंडी तोड़कर उप डाकघर में चोरी हो गई थी। डाक सहायक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस कुछ डाक कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, उप डाकपाल ने रुपये गबन करने की बात स्वीकार कर ली है। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रुपये अपने घर ले गए। जहां उनसे रुपये खर्च हो गए तो चोरी की कहानी गढ़ दी है। वहीं लोगों के अनुसार शुक्रवार को उप डाकपाल हवाई जहाज से नेपाल के काठमांडो गए थे। शनिवार को वह काठमांडो में थे। सूत्रों की माने तो उप डाकपाल की दो पत्नियां हैं। इसमें एक काठमांडो में रहती है तो दूसरी नौतनवां में। महीने में दो बार उप डाकपाल का काठमांडू आना-जाना होता है। उनका एक बेटा उसी डाकघर में काम करता है।


डाकपाल ने रुपये गबन करने की बात कबूल कर ली है। इसमें डाक सहायक की भी संलिप्तता है। डाक विभाग को पत्र भेजा गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-आभा सिंह, सीओ

Leave a Reply