Breaking News

पहली बार विधायक बने और सीधे राजस्थान के CM, पढ़ें भजन लाल शर्मा का राजनीतिक सफर

रतन गुप्ता उप संपादक

सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. वह पहली बार विधायक बने हैं

सरपंच से राजस्थान के CM तक, अयोध्या आंदोलन में जेल भी गए थे भजन लाल शर्मा

राजस्थान में चुनाव और परिणाम के बाद आज प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी गई हैं. सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया है. प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया. भजन लाल शर्मा के रूप में राजस्थान की जनता को नया मुख्यमंत्री मिला है.

भजन लाल शर्मा ने जयपुर शहर की सांगानेर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने है. मुख्य रूप से भजन लाल शर्मा भरपुर के नदबई के समीप अटारी गांव के रहने वाले हैं. राजस्थान भाजपा में भजन लाल शर्मा प्रदेश मंत्री के तौर पर पार्टी में कार्य कर रहे थे. इससे पहले भजन लाल शर्मा ने भरतपुर की नदबई सीट से चुनाव लड़ा था.

भजनलाल शर्मा अपने माता-पिता के एकलौते बेटे हैं. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं. भजनलाल शर्मा का ननिहाल बयाना तहसील के कनावर गांव में हैं. वह लगातार पार्टी के आंदोलनों और कार्यक्रमों में पांच साल से सक्रिय थे.

48 हजार वोटों से जीतकर विधायक बने भजनलाल शर्मा, अब होंगे राजस्थान के नए सीएम

कौन हैं दीया कुमारी? जिन्‍हें बनाया गया राजस्‍थान का नया उपमुख्‍यमंत्री, राज परिवार से है संबंध

किस्मत के धनी भजनलाल शर्मा, पहली बार चुनाव लड़ा और बन गए सीएम, ऐसे लिखी गई स्क्रिप्ट, इनसाइड स्टोरी

OBC, ब्राह्मण और राजपूत… BJP ने एक-एक कर छत्‍तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में साधा जात‍िगत समीकरण, जानें

राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को थमाई थी सीक्रेट पर्ची, क्या इसमें था राजस्थान के अगले CM

पहली बार विधायक और पहली बार में ही राजस्थान के मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा

कौन हैं राजस्थान के डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा, माने जाते हैं भाजपा का दलित चेहरा, PhD तक की है पढ़ाई

अब आप मुख्‍यमंत्री की पत्‍नी हैं… रिपोर्टर की बात सुन शरमाईं और जोर से हंस पड़ी भजनलाल शर्मा की पत्‍नी
अब आप मुख्‍यमंत्री की पत्‍नी हैं… रिपोर्टर की बात सुन शरमाईं और जोर से हंस पड़ी भजनलाल शर्मा की पत्‍नी

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा पर है 46 लाख रुपये का कर्ज, जानें क‍ितनी संपत्‍त‍ि के माल‍िक

पहली हार के बाद दूसरी बार बने सीधे मुख्यमंत्री
55 साल के भजन लाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं. युवा मोर्चा से ही भजनलाल सक्रिय थे, धीरे-धीरे पार्टी के लिए काम किया और प्रदेश मंत्री पद तक पहुंचे. भजनलाल शर्मा ने राजस्थान भाजपा के तीन प्रदेश अध्यक्ष के साथ बारीकी से कार्य देखा है और पार्टी के लिए हमेशा जी जान से जुटे रहें

इस चुनाव में पार्टी ने उन्हें जयपुर शहर की सांगानेर सीट से प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा भजनलाल शर्मा ने से कांग्रेस के प्रत्याशी पुष्पेन्द्र भारद्वाज को 48081 मतो से हराकर जीत हासिल की.

संघ के करीब माने जाते हैं भजनलाल शर्मा
भजन लाल शर्मा पार्टी में सक्रिय होने के साथ-साथ आरएसएस और एबीवीपी से भी जुड़े हुए हैं. भजनलाल शर्मा ने पिछले विधानसभा चुनाव में ही पार्टी के लिए जमकर मेहनत की थी. पार्टी आलाकमान से उनके संबंध बेहद मधुर रहें. अब राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने उनको बड़ा इनाम दिया है.

.

Leave a Reply