
रतन गुप्ता उप संपादक
नागमणि देखने के लिये भारी भीड़ लग गयी है आज शाम तक दिखाया जाये । नेपाल के राजा ने ही दिया था । नागमणि देखने के लिये भारी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे हैं ।
नेपाल के काठमान्डू स्तिथ पशुपतिनाथ में आज बहुमूल्य नागमणि, एक मुखी रुद्राक्ष और दाहिना शंख दिखाया जाएगा ।
पशुपतिनाथ के भण्डार में रखे गए बहुमूल्य नागमणि, एक मुखी रुद्राक्ष और दाहिना शंख मंगलवार की सुबह पशुपति क्षेत्र में सर्वसाधारण के लिए प्रदर्शन किया जाएगा ।
प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी के दिन वर्ष भर सुरक्षित रखे हुए इस बहुमूल्य नागमणि, एक मुखी रुद्राक्ष और दाहिना शंख सर्वसाधारण को दिखाया जाता है । और इसके बाद पुनः एक वर्ष के लिए उसे सुरक्षित रख दिया जाता है ।
इस वर्ष त्रयोदशी के दिन रविवार को सर्वसाधारण के लिए पशुपतिनाथ के भण्डार में रहे बहुमूल्य नागमणि, एक मुखी रुद्राक्ष और दाहिना शंख सुरक्षित है । इसका प्रदर्शन कराया गया था । आज मंगलवार सर्वसाधारण जब इसे देख लेंगे तब दूसरे वर्ष के लिए इन सभी सामग्री को सुरक्षा के साथ रख दिया जाएगा ।
बहुमूल्य नागमणि, एक मुखी रुद्राक्ष और दाहिना शंख को मार्गशीर्ष कृष्ण औँसी के दिन मंगलवार भण्डार के तीसरे तल्ले पर रखने का कार्यक्रम है ।
आज सुबह साढे ९ बजे से लेकर करीब तीन घण्टा तक बहुमूल्य नागमणि, एक मुखी रुद्राक्ष और दाहिना शंख दिखाने की तैयारी की गई है । पशुपतिनाथ के पश्चिम दरवाजे के आगे इन बहुमूल्य सामग्री को दिखाया जाएगा
