Breaking News

शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने की रूप रेखा तय हुई


रतन गुप्ता उप संपादक

महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुई। संगठन की मजबूती समेत शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने की रूप रेखा तय की गई। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए संगठन की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है।

जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने शिक्षक सम्मान समारोह जिला स्तर पर एक साथ कराने, शिक्षक सदस्यता अभियान, प्रदेश संगठन के नेतृत्व द्वारा शिक्षक समस्याओं के ट्वीट को रीट्वीट करने आदि पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ की वर्ष 2024 की सदस्यता के लिए प्रदेश के नेतृत्व द्वारा जारी सदस्यता अभियान पांच से 30 अप्रैल व पांच नवंबर से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा।

प्रथम रसीद जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह को देकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने सभी शिक्षकों को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मनौवर अली, जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश कुमार पाठक, तहसील प्रभारी डाॅ. सुधाकर राय सदर, दिनेश त्रिपाठी, प्रदुम्न कुमार सिंह, नवीन शुक्ला मौजूद रहे।

Leave a Reply