Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 कश्मीर से कन्याकुमारी तक, 102 सीटों पर जमकर हो रही वोटिंग, जानें 21 राज्यों का हाल


रतन गुप्ता उप संपादक
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है। तमिलनाडु से लेकर कश्मीर तक चल रहे मतदान में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। तमिलनाडु में सुबह 11 बजे तक 23.72% वोटिंग, जम्मू-कश्मीर में 22.69% प्रतिश वोटिंग, मध्य प्रदेश में 30.46 फीसदी वोटिंग, पश्चिम बंगाल में 33.56 फीसदी वोटिंग हुई है।

चुनाव आयोग के लिए पहले चरण का चुनाव काफी अहम है, क्योंकि इस चरण में बस्तर, गढ़चिरौली जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित पूर्वोत्तर और मतदान के लिहाज से संवेदनशील लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की सभी पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, असम की चार, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की पांच, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, मिजोरम त्रिपुरा की एक-एक और पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर मतदान होगा। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की एक-एक सीट पर भी मतदान होगा।

दक्षिण भारत में कितनी सीटें जीत सकती है बीजेपी? तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का चौंकाने वाला दावादक्षिण भारत में कितनी सीटें जीत सकती है बीजेपी? तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का चौंकाने वाला दावा
केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने डाला वोट, TMC पर लगाए आरोप
पश्चिम बंगाल कूचबिहार लोकसभा चुनाव-2024: केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, “…लोग बूथ तक ना जा पाएं, इसका प्रयास TMC कर रही है…TMC की आंखों में हारने का डर दिख रहा है…लोग TMC के गुंडो का विरोध करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं…लोग निश्चित रूप से हिंसा का जवाब अपने वोट के माध्यम से देंगे…”

महाराष्ट्र नागपुर लोकसभा चुनाव 2024: देवेन्द्र फडणवीस और उनकी पत्नी ने डाला वोट
महाराष्ट्र नागपुर लोकसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपनी पत्नी के साथ नागपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डाला।

बिहार लोकसभा चुनाव-2024: चिराग पासवान बोले- हम सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे
Bihar एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, ”बूथों (गया, जमुई, नवादा और औरंगाबाद से) से हमें जो जानकारी मिल रही है, वहां एकतरफा मुकाबला है। हम निश्चित रूप से बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतने जा रहे हैं और इस बार जीत का अंतर भी बहुत बड़ा होगा।”

लोकसभा चुनाव 2024: कहीं बुर्का तो, कहीं घूंघट में वोट डालती दिखीं महिलाएं
लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण के लिए 21 राज्यों के 102 सीटों पर वोटिंग जारी है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, महिलाओं में वोट डालने का जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने डाला वोट
Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए पहले चरण का मतदान जारी है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भंडारा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

लोकसभा चुनाव 2024: ये दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्साह है
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए देश के 21 राज्यों के 102 सीटों पर वोटिंग जारी है।

लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 12बजे तक कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 12बजे तक कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान
जम्मू-कश्मीर में 22.69%, मध्य प्रदेश में 30.46%, बिहार में 20.42%, छत्तीसगढ़ में 28.12%, महाराष्ट्र में 19.17%, राजस्थान में 22.51%, तमिलनाडु में 23.72%, उत्तर प्रदेश में 25.20%, उत्तराखंड में 24.83% और पश्चिम बंगाल में 33.56% तक मतदान हुआ है।

Lok Sabha Election 2024: कश्मीर से कन्याकुमारी तक चुनाव का जबरदस्त उत्साह

लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी: 21 राज्यों में 102 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुई है।

त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा चुनाव-2024: बिप्लब कुमार देब ने डाला वोट
Tripura West Lok Sabha Chunav 2024: त्रिपुरा के पूर्व सीएम और त्रिपुरा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार बिप्लब कुमार देब ने अगरतला में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
Lok Sabha Election 2024: महिलाओं में वोटिंग के लिए जबरदस्त उत्साह

लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण में महिलाओं का दिख रहा है जबरदस्त उत्साह
वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल में झड़प
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार सुबह सात बजे पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से तीन सीटों के लिए मतदान शुरू होते ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच झड़प की खबरें आने लगी हैं।

लोकसभा चुनाव 2024: मिजोरम CM लालदुहोमा ने डाला वोट
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने आइजोल में किया मतदान।
नागपुर लोकसभा चुनाव 2024: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनकी पत्नी ने डाला वोट
: नागपुर से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपनी पत्नी के साथ नागपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपना वोट डाला।
यूपी लोकसभा चुनाव-2024: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी ने डाला वोट

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी ने रामपुर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डाला।

नागपुर लोकसभा चुनाव 2024: दुनिया की सबसे छोटी महिला ने डाला वोट
महाराष्ट्र में दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने आज नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

तमिलनाडु लोकसभा चुनाव-2024: के. अन्नामलाई ने की PM मोदी की तारीफ
तमिलनाडु लोकसभा चुनाव-2024: के. अन्नामलाई ने वोट डालकर की पीएम मोदी की तारीफ

यूपी लोकसभा चुनाव-2024 लाइव वोटिंग जारी: सपा ने लगाया EVM में गड़बड़ी का आरोप
: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट में समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के रामपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में ईवीएम मशीनें खराब हैं।

दुनिया के सबसे बड़ लोकतंत्र के पर्व का जश्न: इन बुजुर्गों को सलाम
दुनिया के सबसे बड़ लोकतंत्र के पर्व का जश्न: इन बुजुर्गों को सलाम
लोकसभा चुनाव-2024: पहले चरण में 21 राज्यों के 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है।
लोकसभा चुनाव-2024 वोटिंग की सामने आई शानदार तस्वीरे
लोकसभा चुनाव-2024: पहले चरण में 21 राज्यों के 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग आज सुबह 7 बजे से जारी है। दुनिया के सबसे बड़ लोकतंत्र के पर्व में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं
लोकसभा चुनाव-2024: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व का जश

तमिलनाडु लोकसभा चुनाव-2024: कमल हासन ने डाला वोट
तमिलनाडु अभिनेता और MNM प्रमुख कमल हासन ने चेन्नई में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला है।

लोकसभा चुनाव -2024 पहला चरण वोटिंग: जानिए सुबह 9 बजे तक, कितना फीसदी हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव -2024 पहला चरण वोटिंग: जानिए सुबह 9 बजे तक, कितना फीसदी हुआ मतदान
तमिलनाडु में सुबह 9 बजे तक 12.5% वोटिंग, जम्मू-कश्मीर में 10.43% प्रतिश वोटिंग, मध्य प्रदेश में 14.12 फीसदी वोटिंग, असम में 5 फीसदी वोटिंग, पश्चिम बंगाल में 15.09 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार के औरंगाबाद में 06.1 प्रतिशत वोटिंग, गया में 9.30 प्रतिशत वोटिंग, जमुई में 9.12 प्रतिशत, नवादा में 6.15 प्रतिशत वोटिंग हुई है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 11% वोटिंग और मुरादाबाद में 11.76% वोटिंग हुई है।

तमिलनाडु में सुबह 9 बजे तक 12.5 फीसदी हुआ मतदान
तमिलनाडु में सुबह 9 बजे तक 12.5 फीसदी मतदान हुआ है। तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है।
मध्य प्रदेश शहडोल लोकसभा चुनाव-2024: 123 नंबर मतदान केंद्र देर से शुरू हुई वोटिंग
शहडोल लोकसभा की बड़वारा विधानसभा सीट के ग्राम हिरवारा में सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान की गति धीमी नजर आई। 123 नंबर मतदान केंद्र में मशीन में गड़बड़ी आई थी हालांकि कुछ देर बाद वोटिंग शुरू हो गई थी।

बंगाल के कूच बिहार में BJP-TMC के बीच झड़प, हुआ पथराव
: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के चांदमारी इलाके में बीजेपी और टीएमसी के सदस्यों के बीच झड़प हो गई है। दोनों तरफ से पथराव हुआ और एक व्यक्ति घायल हो गया है।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव-2024: बस्तर में लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेते मतदाता
बस्तर में सशक्त लोकतंत्र का सुखद दृश्य मतदान के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह समय से पहले अपने घरों से निकलकर मतदान करने पहुंचे ग्रामीण मतदान केंद्र का गेट खुलते मतदान के लिए दौड़ते नजर आए ग्रामीण नारायणपुर के छोटे डोंगर की है ।

Leave a Reply