देवघर में बड़ा हादसा, मकान गिरने से कई लोग मलबे में दबे, बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीम


रतन गुप्ता उप संपादक
झारखंड के देवघर जिले में रविवार की सुबह एक इमारत अचानक गिर गई। इमारत गिरने की वजह से उसमें मौजूद कई लोग अंदर मलबे में दब गए। वहीं एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

देवघर: जिले में रविवार की सुबह एक इमारत ढह गई। इमारत के गिरने की वजह से इसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं मौके पर राहत और बचाव का कार्य भी किया जा रहा है। एक अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी। घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान चला रहे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि देवघर के एक इलाके में सुबह करीब छह बजे यह दो मंजिला इमारत ढह गई।

बता दें कि ये हादसा नगर निगम क्षेत्र में हुआ। यहां आज यानी रविवार को सुबह 6 बजे ही एक बहुमंजिला इमारत गिर गई। इमारत गिरने की वजह से कई लोग इसके मलबे में फंसे हुए हैं। वहीं राहत और बचाव का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। एनडीआरएफ की टीम ने एक व्यक्ति को मलबे के अंदर से निकाल भी लिया है। वहीं अभी भी कई अन्य लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply