Breaking News

नौतनवा सोनौली में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में दिक्कत ने खड़ा किया संकट, 3 घन्टें में तेल खत्म

*रतन गुप्ता नौतनवा*

बाइक में 200 और कार में पेट्रोल पंपों पर 500 का दिया जा रहा तेल पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के बीच नौतनवा सोनौली में तेल की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण पंप आए दिन ड्राई हो रहे हैं। नौतनवा सोनौली में 6 पेट्रोल पम्प है ।
पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच अधिकतर पंपों पर बाइक में 200 व कार में 500 रुपये का तेल दिया जा रहा है। कुछ जगहाें से कार में एक हजार रुपये का तेल देने की भी सूचना है। गैलन में पेट्रोल पंपकर्मी तेल नहीं दे रहे हैं। हालात नियंत्रित करने की कोशिश के बाद भी परेशानी कम नहीं हो रही है।

सोनौली नौतनवा क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर डीजल, पेट्रोल न रहने से लोग परेशान रहे। वहीं एक पेट्रोल पंप तेल मिलना शुरू हो गया। दोपहिया वाहन चालक नरसिंह प्रजापति शिव कुमार, जितेंद्र, लल्लन प्रसाद यादव ओमकार अच्छेलाल निषाद हीरा लाल राकेश कुमार देवीचरन सुभाष दीनानाथ ने बताया कि आज नौतनवा में तेल मिल रहा है। पेट्रोल पंप मैनेजर ने बताया कि हमारे यहां पेट्रोल डीजल उपलब्ध है।
समर अग्रहरि मनोज यादव रामकेश यादव आदि लोगों का कहना है कि तेल की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
पंपों पर डीजल-पेट्रोल मिलने से राहत क्षेत्र के पंपों पर डीजल-पेट्रोल मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। पेट्रोल में डीजल की उपलब्धता है। क्षेत्र के महेश, राम अचल, हरिराम, कृष्ण कुमार ने बताया कि पंपों पर डीजल-पेट्रोल मिलने से बड़ी राहत हुई है।

तीन दिन बाद पहुंचा तेल बाईपास पम्प पर क्षेत्र के तीन दिन बाद शुक्रवार रात को पेट्रोल पहुंचने के बाद पेट्रोल लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस पेट्रोल पंप पर तीन दिनों से पेट्रोल नहीं था, जिसके कारण आम जनता को आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार रात को पेट्रोल पहुंचने के बाद देखा गया कि पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को क्रमबद्ध तरीके से लोगों को पेट्रोल देने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

Leave a Reply