Breaking News

सीमावर्तीय पम्पो पर डिजल की लाईन किसान के भेष में डीजल तस्कर घुसे अवैध डीजल तस्करी का खुलासा, 160 लीटर डीजल बरामद

 

*रतन गुप्ता सोनौली*

महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध डीजल तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 160 लीटर अवैध डीजल बरामद किया है। इस कार्रवाई में डीजल तस्करी में प्रयुक्त वैगनार कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

डिजल तस्कर टीम में लगभग 50,60लोग सामिल है पम्पो से सेटिंग मिलाकर किसान के भेष में घुस कर डिजल स्टाक कर डिजल नेपाल भेज रहे कई चार पहिया कारें बिजली तस्करी में सामील है ।एक लिटर डिजल के कैरिग चार्ज भैरहवा पहुंचाने 55 रुपया भारतीय मिल रहे हैं । तस्कर बिजली तस्करी में मालामाल हो रहे हैं ।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वैगनार कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर चकरार सोनिया नाला के आगे वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से गैलनों में भरा करीब 160 लीटर अवैध डीजल बरामद हुआ।

मामले में पुलिस ने ईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 4 आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों में मिराज (अमवा), अनिल यादव (दोगहरा), फिरोज (दुगहरा) और अजहर आलम (अमहवा) शामिल हैं।

बरगदवा थाना पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply