भारत के गोरखपुर ले जाई जा रही 4 किलो अफीम के साथ दो लोग नेपाल मे गिरफ्तार

*रतन गुप्ता सोनौली*

नेपाल पुलिस ने भारत के गोरखपुर ले जाई जा रही 4 किलो 420 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मकवानपुर के कैलाश ग्रामीण नगर पालिका-4 के 54 वर्षीय राज कुमार लामा और हेटौड़ा उप-महानगर पालिका-15 के 40 वर्षीय राज कुमार टिटुंग शामिल हैं।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के SSP सुभाष बोहरा ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को मकवानपुर की हेटौड़ा उप-महानगर पालिका के वार्ड नंबर 4 से गिरफ्तार किया गया। वे अफीम इकट्ठा कर रहे थे और उसे भारत ले जा रहे थे। ब्यूरो ने उन्हें आगे की जांच के लिए जिला पुलिस कार्यालय, मकवानपुर को सौंप दिया है। गोरखपुर डिलेवरी करनी थी ।

Leave a Reply