Breaking News

सोनौली पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा*

 

*रतन गुप्ता सोनौली*
सोनौली पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

कोतवाली सोनौली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात कार्रवाई करते हुए ग्राम हरदी डाली निवासी दुर्गेश मौर्या (35) पुत्र राजेंद्र मौर्या को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी न्यायालय से जारी वारंट के बाद काफी समय से फरार चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय, महराजगंज के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल एवं कांस्टेबल बृजेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply