*रतन गुप्ता नौतनवा*
*13 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होगा वृहद धरना प्रदर्शन*
नौतनवां! 13 जुलाई सोमवार को महाराजगंज में होने वाले कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन की तैयारी बैठक के परिपेक्ष में नौतनवां ब्लाक की बैठक शिवपुरी गांव में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन जिला महासचिव के सी पांडे ने किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के नए प्रभारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर रामनारायण चौरसिया का पुष्प कुछ से स्वागत किया गया और उनसे अपेक्षा की गई वह नौतनवां विधानसभा में संगठन को गतिशील बनाएंगे जिससे 2027 में गठबंधन सरकार में नौतनवां की भी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का लोकसभा में कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए आभार व्यक्त किया और उनसे आग्रह किया की 13 तारीख दिन सोमवार को 11:00 बजे प्रभु श्री राम मंदिर में चंदा चोरी और नौजवानों के परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक के सवाल पर होने वाले आंदोलन में भारी से भारी संख्या में प्रतिभाग करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय और प्रभारी डॉक्टर रामनारायण चौरसिया ने कहा की नौतनवां विधानसभा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राहुल गांधी के आवाहन पर 13 तारीख को महाराजगंज में प्रदर्शन के लिए चलेंगे।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला, श्रमिक संघ जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश कुमार सहानी, एजाज अहमद आदि ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव गली गली प्रभु श्री राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी के प्रसंग को ले जाने की अपील की।
कार्यक्रम में अन्य के अतिरिक्त मोहम्मद जकी, नजीर अहमद, सुरेश यादव, दिलीप कुमार, इंसान अली, अरुणेश उपाध्याय, उमाशंकर पांडे, त्रिवेणी यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने तैयारी बैठक में भाग लिया।
