Breaking News

तीन घंटे में लापता दो किशोरियों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

*रतन गुप्ता नौतनवा*

नौतनवा/ नौतनवा थाना क्षेत्र के रामनगर रेहरवा टोले से लापता हुई दो सगी किशोरियों को अड्डा चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सूचना मिलने के करीब तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, रामनगर टोला रेहरवा निवासी कंचना पत्नी इंद्रेश ने डायल-112 के माध्यम से सूचना दी कि उनकी पुत्रियां शिवकन्या (17 वर्ष) और शिवनंदनी (16 वर्ष) घर से कहीं चली गई हैं। सूचना मिलते ही अड्डा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर दोनों किशोरियों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब तीन घंटे के भीतर दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि उनके पिता द्वारा शराब के नशे में मारपीट किए जाने से नाराज होकर वे घर छोड़कर चली गई थीं। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों किशोरियों को सुरक्षित उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी टीम में अड्डा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, प्रीतम, रामप्रीत एवं प्रभात शामिल रहे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply