धरना स्थल पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ करेंगी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां

बस्ती ।  आगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. द्वारा मानदेय वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर दसवें दिन गुरूवार को भी  जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी रहा। निर्णय लिया गया कि नवमी के दिन शुक्रवार को दिन में 12.30 बजे धरना स्थल पर अधिकारों के लिये आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर सरकार का ध्यानाकर्षण करेंगी। 
जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी भगवान शरण  को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियांें की समस्याओं से अवगत कराते हुये फूलमती चौधरी ने दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। 
धरने को संगीता, उमा देवी, चन्द्रकला देवी, रेखा देवी, आशा देवी, एच.एन. अजनवी, ऊषा चौधरी, ऊषा गुप्ता, प्रभावती, जडावती सिंह, भाग्यमनी दूबे, सुनीता दूबे, भाग्यवन्ती, विभा सिंह आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि सरकार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मांगो को शीघ्र पूरा करे। 
कार्यक्रम में  बिन्दू सिंह, विभा सिंह, कमला तिवारी, केसरावती, गिरिजा देवी, लक्ष्मी रावत, पूनम देवी, गोमती देवी, शारदा देवी, सराज मिश्रा, कलावती मौर्या, मालती देवी, दुर्गावती, अर्चना, सुनीता देवी, परमावती देवी, माधुरी पाठक, नीलम यादव, मीरा, रमावती, रंजना वर्मा, रिंकी पाल, कृष्णा चौधरी, ज्ञानमती, शोभा देवी, विजय लक्ष्मी, सन्तोष देवी, अमरावती देवी, माया देवी, ममता देवी, संध्या वर्मा, कलावती देवी, रामपति देवी, सुमित्रा देवी, सुलोचना, संगीता, निरंजू सिंह, निर्मला देवी, बिन्दू, सुधा वर्मा, गीता देवी, आरती चौधरी,  जामवंती देवी, प्रर्मिला वर्मा, मीना देवी, जवाहिरा देवी, कंचनलता, सरिता देवी, रिंकी देवी, अनीता देवी, सुनीता वर्मा, राधा देवी, आशा शुक्ला, नीलम यादव, जानकी देवी, गुडिया देवी, नीलम वर्मा, माधुरी देवी, रजिया खातून, मधुबाला, विमला देवी, प्रमिला कुमारी, मीरा देवी, गीता जायसवाल, सरोज मिश्र,  विजय लक्ष्मी, रमावती पाण्डेय, मालती पाण्डेय, कान्ती तिवारी, किरन देवी,  चन्द्रकला देवी, इशरावती, नीता देवी, मीरा सिंह, सीमा सिंह,  गंगोत्री देवी, ऊषा देवी,  प्रभावती देवी,  मीना कुमारी, शशिकला सिंह, बिन्दू सिंह, मीरा, ऊषा चौधरी, आरती, बदामा, उर्मिला पाल, सुनीता   चौधरी, रामा देवी, चन्द्रावती सिंह, शारदा देवी, शकुन्तला मिश्रा, शीला सिंह, संगम सिंह, करूणा देवी, पुष्पा       चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply